Advertisment

अग्निपथ योजना के विरोध में बेतिया में हिंसक प्रदर्शन, डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर उपद्रवियों ने किया हमला

बेतिया : अग्निपथ योजना का विरोध बेतिया में जारी है.

इलाके में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया.

उपद्रवियों ने एनएच 727 सुप्रिया रोड में जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

वहीं भीड़ ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर पथराव कर दिया.

पथराव से डिप्टी सीएम के घर का शीशा टूट गया.

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया.

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के आवास के अंदर भीड़ ने घुसने की कोशिश की.

bawal 1 22Scope News

डिप्टी सीएम के आवास में रहने वाले किरायेदार और अन्य स्टाफ ने बताया कि भीड़ अंदर घुसना चाहती थी और घर का ताला तोड़ने की कोशिश की. वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी तुरंत मौके पर पुलिस नहीं पहुंची.

राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल

jap 22Scope News

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में इस वक्त देश में हिंसक बनते जा रही है. इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है. पहले सेना के छात्रों ने प्रदर्शन किया. अब राजनीतिक पार्टियां भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गई है. शुक्रवार को जनाधिकार पार्टी की ओर से राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर खूब बवाल काटा. जाप के प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों के आवागमन पर भी प्रभाव डाला. जाप के कार्यक्रताओं ने बीच सड़क पर ही खून प्रदर्शन किया. आने जाने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया.

सरकार ने योजना में किया संशोधन

सड़क पर उतरे छात्रों का गुस्सा कम करने के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना में बड़ा संशोधन किया है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है. बता दें कि इसस पहले योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा.

रिपोर्ट: शक्ति

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...