विस के शीतकालीन सत्र का आगाज, शोक प्रस्ताव के बाद सत्र के कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. पहले दिन शोक प्रस्ताव के साथ आज की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सत्ता एवं विपक्ष के कई विधायकों ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. जिसमें मंत्री एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, मंत्री और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, विधायक बिरंची नारायण, सुदेश कुमार महतो, सरयू राय, अमित यादव, कमलेश सिंह आदि ने हिस्सा लिया.

vidhan sabha 22Scope News

कल सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी. यह सत्र पांच दिनों का है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के दौरान नए-पुराने तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी विपक्ष ने कर रखी है. वहीं सत्ता पक्ष भी अपने उपलब्ध्यिों के साथ विपक्ष को जवाब देगी. इसको लेकर आज शाम 6 बजे यूपीए विधायक दल की बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी.

vidhan sabha1 22Scope News

स्पीकर ने शीतकालीन सत्र के लिए स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, विरंची नारायण, विक्सल कोंगाड़ी को सभापति बनाया गया है. स्पीकर ने कार्यमंत्रणा समिति का भी गठन किया है. सदन की कार्यवाही के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी.

बता दें कि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा जेपीएससी पीटी परीक्षा, बेरोजगारी, विधि व्यवस्था समेत अन्य मसलों पर राज्य सरकार को घेरेगी. राज्य की सबसे बड़ी पंचायत में भाजपा आदिवासी व किसानों के हितों से जुड़े उन सभी मुद्दों को उठाएगी जिन्हें पिछले कई माह से पार्टी विभिन्न फोरम पर उठाती रही है. नमाज कक्ष के मसले पर भी सदन गरम रहेगा. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार शाम हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शीतकालीन सत्र से जुड़े एजेंडों पर मंथन किया गया.

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को लोबिन हेम्ब्रम ने दिखाया आईना, कहा वक्त किसी का इंतजार नहीं करता

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img