Vishnu Deo Sai : भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है

झारखंड में अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है. इसके लिए प्रचार प्रसार तेजी से चल रहे है. इसी क्रम में आज बरहेट विधानसभा में छत्तीसगढ़ के सीएम Vishnu Deo Sai राजमहल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

सीएम विष्णु देव साय ने दावा किया कि हमलोग छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीट जीता के दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि  झारखंड से मेरा गहरा नाता है. खूंटी लोकसभा में हमारे मामजी रहते हैं.

नरेंद्र मोदी जी एक गरीब का बेटा है- विष्णु देव साय

आगे उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है. नरेंद्र मोदी जी एक गरीब का बेटा है एक चाय बेचने वाले का बेटा है. एक गरीब ही गरीब का दर्द जानता है. मोदी जी 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं. उनका नारा है सबका साथ सबका विकास .

पीएम मोदी ने पक्का घर दिया , खाता खोलने का काम किया, गैस सिलेंडर देने का काम. अयोध्या में राम मंदिर कश्मीर से धारा 370 हटाना, कांग्रेसी बोलते थे धारा 370 नहीं हट सकता था लेकिन मोदी जी ने ये कर दिया.

कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा

उन्होंने कहा कि आप लोगों से आज मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं. भाजपा जो कहती है वो करती है,

मोदी जी के शासन में 10 साल में कहीं बम ब्लास्ट नहीं हुआ है. मैं भी आदिवासी हूं. 55 साल कांग्रेस की सरकार रही. आदिवासियों को बंधुआ मजदूर समझा.वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया.

उन्होंने बरहेट की जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की.

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...