Advertisment

जो सरना धर्म कोड देगा,उसी को वोट:सालखन

तमाड़:  आदिवासी सेंगेल अभियान, सरना धर्म सोतोः समिति व अन्य मुंडा संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

इसमें सरना धर्म कोड जल्द हासिल करने पर चर्चा हुई. इसमें सहमति बनी कि यदि आदिवासी समाज को बचाना है, तो राजनीतिक पार्टियों की गुलामी से बाहर आना होगा.

आदिवासियों की बात करनी होगी. जो सरना धर्म कोड देगा, आदिवासी उसी को वोट देंगे. सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि सोतोः समिति को आगे बढ़कर बाकी अन्य आदिवासी संगठनों के साथ मुंडा समाज को जागरूक कर एकजुट करना होगा.

सरना धर्म कोड आंदोलन का साथ देने के लिए 30 दिसंबर के भारत बंद और रेल रोड चक्का जाम में भी साथ देना होगा.

मथुरा कंडीर, जेना तोपनो, बिरसा टोपनो, बिरसा कंडीर, बुधराम सिंह मुंडा, बाघराय मुंडा आदि ने सहयोग का आश्वासन दिया है.

सोतोः समिति दो दिनों में भारत बंद पर फैसला करेगी. संचालन मथुरा कंडीर ने किया. मौके पर इंदुमती मुंडू, सोमा मुंडा, शुभाषिनी पूर्ति, बहादुर हेरेंज, सुगुन वस मुंडा, सुनील मुंडा आदि शामिल थे.

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...