पंचायत चुनाव : घने कुहासे के बीच वोटरों का दिखा उत्साह

गया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण के तहत बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित टनकुप्पा, बोधगया और डोभी प्रखंड में मतदान की प्रक्रिया जारी है. ठंड और घने कोहरे के बीच मतदाताओं में चुनाव को लेकर गजब का उत्साह और जज्बा देखने को मिल रहा है. सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के बावजूद पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रही हैं. मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

बोधगया, टनकुप्पा एवं डोभी प्रखंड की कुल 36 पंचायतों में मतदान हो रहा है. जिसमें जिला परिषद्, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच के 1112 पदों के लिए 4069 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला हो रहा है. नक्सल इलाका होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. तीनों प्रखंडों के कुल 517 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है.

गया जिले के बोधगया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, जरहरा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली. अहले सुबह से ही पुरुष-महिला मतदान को लेकर कतार में खड़े दिखे.

रिपोर्ट : राम मूर्ति पाठक

सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

गांव की सरकार,भाजपा की सरकार – दीपक प्रकाश

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के गीतों पर महिलाओं संग झूमीं...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के पावन महीने में आयोजित एक सावन महोत्सव के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू महिलाओं के साथ...