Advertisment

दुमका, गोड्डा और राजमहल में मतदान शुरू

Dumka: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को संथाल परगना की तीन सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल में मतदान शुरू हो चुका है सुबह सात बजे से मतदाताओं की भीड़ मतदान केन्द्रों पर देखने को मिल रही है।

शाम पांच बजे तक जो मतदाता कतार में होंगे, उनके वोट डालने तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। चुनाव को देखते हुए बंगाल की सीमा को सील कर दिया गया है।

संथाल की तीनों सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 53.23 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए कुल 6258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें शहरी क्षेत्र में 489 और ग्रामीण क्षेत्र में 5769 बूथ हैं। 241 बूथ ऐसे हैं, जो महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी, वहीं 18 यूनिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। हर बूथ की कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी। तीनों सीटों में से गोड्डा में सबसे ज्यादा 20.28 लाख मतदाता हैं।

चुनाव के लिए मतदानकर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन तीनों सीटों पर 71.68 फीसदी मतदान हुआ था। राजमहल में 72.05 फीसदी, दुमका में 73.43 फीसदी और गोड्डा में 69.57 फीसदी वोट पड़े थे।

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...