Walk With Bihar: बोले उपेंद्र प्रसाद सिंह कैसे बने उपेंद्र कुशवाहा, किसने दिया ये नाम, जानिये पूरी कहानी

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनका नाम पहले उपेंद्र प्रसाद सिंह था, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे बदलकर कुशवाहा कर दिया। जानिए पूरी कहानी।


Walk With Bihar पटना: 22SCOPE के “Walk With Bihar” कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकमंच (RLM) के नेता और एनडीए सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम बदलने की दिलचस्प कहानी का भी खुलासा किया।

Walk With Bihar उपेंद्र प्रसाद सिंह से बने उपेंद्र कुशवाहा

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कुशवाहा ने बताया कि उनका नाम पहले उपेंद्र प्रसाद सिंह हुआ करता था। लेकिन जब उनकी पार्टी की यूथ इकाई का गठन हुआ और पदाधिकारियों की सूची अखबार में प्रकाशित हुई, तो उन्होंने बड़ी उत्सुकता से उसमें अपना नाम ढूंढना शुरू किया।

Walk With Bihar उन्होंने कहा –
“हम उम्मीद कर रहे थे कि सूची में मेरा नाम होगा। लेकिन जब देखा तो थोड़ा निराश हुआ। बाद में जब अखबार हाथ में आया तो उसमें मेरा नाम उपेंद्र कुशवाहा लिखा हुआ था। दरअसल, नीतीश जी ने खुद ही नाम संशोधित कर दिया था। मुझे इसकी जानकारी बाद में अखबार से मिली।”


 Key Highlights:


Walk With Bihar राजनीति में अहम मोड़

कुशवाहा ने बताया कि 2005 में बिहार की राजनीति में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। लालू प्रसाद यादव को सत्ता से हटाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनका योगदान अहम माना जाता है। यही वजह है कि बिहार की राजनीति आज उनकी भागीदारी के बिना अधूरी मानी जाती है।

Walk With Bihar NDA की मजबूती पर भरोसा

कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने NDA के भविष्य पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों में समझौते की भावना रहेगी और 2025 में NDA फिर से सरकार बनाएगा।

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...