करीब आधा घंटा डाउन रहा ‘X’, 1300 से अधिक यूजर्स ने दर्ज की शिकायत

X Down: आज (18 नवंबर) भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स अचानक से ठप पड़ गया. मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधे घंटे तक एक्स डाउन रहा. जिसके वजह से सभी यूजर्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. एक्स के अलावा एडब्ल्यूएस (AWS) और क्लाउडफ्लेयर सर्विस भी प्रभावित रहे. जिसका असर अन्य सेवाओं पर पड़ रहा था. वहीं खबर यह भी सामने आई है कि एक्स केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका और यूके में भी इसका असर देखने को मिला.

X Down: यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की दर्ज की शिकायत

एक्स को डाउन देकर सभी यूजर्स ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. डाउन डिटेक्टर के अनुसार, शाम 5:15 बजे के आसपास 1300 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की शिकायत दर्ज की. एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अभी तक इस मुद्दे को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक बयान जारी नहीं की है. न ही उनके तरह से ये बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन क्यों है.

X Down
X Down

X Down: अमेरिका-यूके में भी देखने मिला इसका असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसका असर भारत सहित अमेरिका और यूके में भी देखने को मिला है. हालांकि अब मोबाइल एप पर सोशल मीडिया काम कर रहा है. डाउन डिटेक्टर के अनुसार अमेरिका में एक्स के ठप पड़ने को लेकर 10,000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई. अब एक्स फिर से पहले की तरह काम करने लगा और पेज रिफ्रेश हो रहा है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img