झारखंड अग्निशमन कर्मियों के लिए राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ेगा वेतन

Ranchi: वर्ष के अंतिम दिनों में झारखंड सरकार ने अग्निशमन (फायर सर्विस) कर्मियों को बड़ी राहत दी है। राज्य कैबिनेट की बैठक में झारखंड अग्निशमन कर्मियों की वेतन विसंगति से जुड़ा लंबित मामला निष्पादित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद फायर सर्विस कर्मियों में खुशी की लहर है।

कई वर्षों की मांग को मिली मंजूरी:

अग्निशमन कर्मियों का कहना है कि वेतन विसंगति के कारण उन्हें कई वर्षों तक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन अब सरकार के इस निर्णय से उनकी पुरानी मांग पूरी हो गई है। फायर सर्विस कर्मियों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है।

380 कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ:

कैबिनेट के इस फैसले से करीब 380 अग्निशमन कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। वेतन विसंगति दूर होने के बाद प्रत्येक कर्मी के वेतन में लगभग 4 से 5 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इससे कर्मियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कार्य के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

कर्मियों में खुशी का माहौल:

अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि सरकार ने आखिरकार उनके काम और जोखिम को समझते हुए उचित निर्णय लिया है। यह फैसला न सिर्फ आर्थिक राहत देगा, बल्कि अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण और सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है।

रिपोर्टः सौरव सिंह

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...