Commercial Advertisment

‘हम कर रहे हैं Settlement, तुम मत पकड़ना’, तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन पर संजय जायसवाल ने कहा…

'हम कर रहे हैं Settlement, तुम मत पकड़ना', तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन पर संजय जायसवाल ने कहा...

Google पर 22Scope चुनें

Settlement

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर क्राइम बुलेटिन जारी किया है। तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन पर पलटवार करते हुए बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी अपने पिता या अपने कार्यकाल की बात क्यों करते हैं।

एनडीए के सरकार में जहां भी अपराध होता है तो सरकारी तंत्र अपराधी को सजा देती है। सब लोग देख भी रहे हैं कि आज के समय में कोई अपराधी बच नहीं पाते हैं। वहीं संजय जायसवाल ने बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया और कहा कि बिहार की चारों सीटों पर एनडीए जीत दर्ज कर चुकी है बस आधिकारिक पुष्टि बाकि है।

सीएम हाउस से जाता था फोन ‘हम कर रहे हैं ‘सेटलमेंट’

सांसद संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने और अपने पिता के समय का डाटा क्यों नहीं दे रहे हैं। उनके समय में तो एफआईआर भी नहीं होता था, सीधे सीएम आवास से फोन जाता था कि हम सेटलमेंट कर रहे हैं, तुम मत पकड़ना। आज कहीं कोई अपराध होता है तो अपराधी गिरफ्तार होता है और उसे सजा भी मिलती है।

लालू मांग रहे हैं माफ़ी

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि आज लालू यादव कहते हैं कि धरती पर काफी अपराध बढ़ गया है। लालू यादव ने जितना अपराध किया है और जितनी हत्याएं करवाई है, नक्सल को बढ़ावा देकर जातिवाद में हत्याएं करवाई। उन्होंने जो अपराध को बढ़ावा दिया है उन सबके लिए उन्हें आज के समय में प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने अपनी 15 वर्षों के शासनकाल में अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांग रहे हैं।

हम जीत रहे हैं चुनाव

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड चुनाव में मैं कई बार चुनाव प्रचार के लिए गया और देख कर आया हूं कि वहां का माहौल कितना पॉजिटिव है। झारखंड में एनडीए दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी। वहां की जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार चुनने जा रही है। वहीं संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के चार सीट पर उपचुनाव में एनडीए जीत चुकी है। इन सीटों पर कहीं से कोई लड़ाई नहीं है, जनता एक तरफा एनडीए के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें-   Festival के दौरान जिला प्रशासन लोगों को कर रही है जागरूक, बाल श्रम उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Settlement Settlement Settlement Settlement Settlement Settlement

Settlement

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...