Weather Update: उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड

Weather Update: आने वाले तीन दिनों में उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे की भविष्यवाणी की गयी है। इससे इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

Weather Update: उत्तर भारत में ये रहेगा हाल

वहीं उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट की उम्मीद है। इसी तरह मध्य भारत में 24 घंटे के बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। महाराष्ट्र में भी अगले पांच दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच भीषण शीत लहर होने की संभावना है। आईएमडी ने 30 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में ठंड की चेतावनी दी है। तापमान में गिरावट के साथ देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

Weather Update: पूर्वोत्तर में ये रहेगा हाल

30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है और 1 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे क्षेत्रों में 2 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...