Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर: इन राज्यों में होगी बारिश, देखें मौसम की जानकारी

दिल्ली : राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके चलते देश के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी. IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

वहीं, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन का सितम जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बहुत ठंडा दिन रहने के अनुमान लगाया है. अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी को राजधानी में बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जम्मू में मिनिमम टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, राजस्थान के जयपुर के शहर का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Capture 26 22Scope News

इन राज्यों में होगी बारिश

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर मुजफ्फराबाद और भी हल्की और बर्फबारी की संभावना है.

पांच राज्यों के चुनाव के बाद जातिगत जनगणना पर निर्णय-नीतीश कुमार

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...