Jharkhand Weather Update : दो जनवरी से बदलेगा मौसम तीन से हो सकती है लगातार बारिश

रांची: झारखंड में दो जनवरी की शाम से बदलेगा मौसम तीन से हो सकती है लगातार बारिश, गिरेगा पारा अफगानिस्तान (उत्तर-पश्चिम) में उठा विक्षोभ कमजोर पड़ने से रांची सहित लगभग पूरे झारखंड में आसमान साफ हो गया है.

ऐसे में धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं और ठंड के मौसम में भी दिन में गरमाहट आ गयी है. राज्य के सभी जिलों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में अमूमन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्यतः 22 डिग्री सेसि के आसपास रहता है.

लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेसि से ऊपर पहुंच गया है.  वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह 12.1 डिग्री से से अधिक हो गया है.

इस बारे में अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बाताय कि पश्चिमी विक्षोभ 29-30 दिसंबर से एक बार फिर सक्रिय हो रहा है.

दो जनवरी से बदलेगा मौसम

झारखंड में दो जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है. दो जनवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे और तीन जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है.

यह स्थिति झारखंड,बिहार,ओडिशा में भी इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा.न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. इधर, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...