Commercial Advertisment

राजभवन में राष्ट्रपति का स्वागत

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पत्नी के साथ उनका स्वागत किया.

इस दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची.

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पहुंची.

वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया. इसके बाद वे अलबर्ट एक्का चौक पहुंची और शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे राजभवन पहुंची हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. एयरपोर्ट से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं. ऊंची इमारतों से सड़कों पर नजर रखी जा रही है.

Highlights

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...