Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Ranchi: जंगल में मिला दिव्यांग युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घाघरा गांव के चामा खूंटियारी जंगल में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक सोमरा कुजुर (पिता – जयु कुजुर) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।Ranchi: युवक का अधजला शव मिला मंगलवार सुबह बेड़ो पुलिस को सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जंगल से युवक का अधजला शव बरामद किया है। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। जानकारी के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की डंडे...

Bokaro: स्टील प्लांट में हादसा, इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) विभाग में काम कर रहे दो मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Bokaro: कैसे हुआ हादसा? मंगलवार दोपहर करीब, SMS-1 विभाग के एरिया रिपेयर शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति एक इलेक्ट्रिकल पैनल में कार्य कर...

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा वाले इस फोन की जानिए कितनी कीमत है

Desk. Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 को कंपनी ने चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन ब्रांड के प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं और इनमें कई पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, R1 X ग्राफिक्स चिप, और 7000mAh बैटरी जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं।Realme GT 8 Pro स्पेसिफिकेशन्सडिस्प्ले: 6.79 इंच QHD+ AMOLED स्क्रीन रिफ्रेश रेट: 144Hz ब्राइटनेस: 7000 Nits पीक ब्राइटनेस प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ग्राफिक्स: R1 X ग्राफिक्स चिप RAM...

कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज मामले को लेकर ये क्या बोल गए विधायक मनीष जायसवाल……

हजारीबागः भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रेस/मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रिज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो की बेहद शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें-रामगढ़ में जेवर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दुकान से सेंटिंग और……

कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार आयकर विभाग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है लेकिन न्यायालय में अपने बचाव पक्ष के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है। मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर जनता को बरगलाने में जुटे हैं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आयकर विभाग ने डिफाल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ रुपए के प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रिज किया है।

कांग्रेस पर 105 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया

एक और कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि उनके पास ट्रेन में आने-जाने का पैसा नहीं है, जबकि उनके नेता राहुल गांधी स्वयं चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं। सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लाख रुपए नगद चंदा लिया। 105 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ रुपए जमा कराया। कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। क्योंकि कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड़ रुपए का आयकर वैध है।

मनीष जायसवाल 2 1 22Scope News

कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी। भाजपा सांसद प्रत्याशी सह विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कई बैंक खाता संचालित हैं और कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी है। एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होते हैं फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझते हैं यह जनता को समझने की जरूरत है।

हजारीबाग लोस की बड़ी समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या है, इनके निजात का रहेगा प्रयास-मनीष जायसवाल

वार्ता में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए हजारीबाग के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में करीब 25 से 30 वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं और सभी ने हजारीबाग को ऊपर उठाने का सकारात्मक कार्य और प्रयास किया है। 1980 के हजारीबाग और वर्तमान 2024 के हजारीबाग में कोई अंतर है तो उसमें भाजपा के सभी सांसदों का योगदान भी है।

ये भी पढ़ें-रांची से गांजा तस्कर धराया, कई दिनों से…..

समस्या कभी भी खत्म नहीं होगी लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं से पूर्व से ही मैं अवगत हूं और निश्चित रूप से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह बखूबी प्रतीत हो रहा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा या समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या की समस्या है।

इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग मुद्दे हैं। मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव, मांडू, रामगढ़ और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन का दर्द सबसे कठिन है। हजारीबाग और रामगढ़ क्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन की कमी लोगों को खलती है। यहां से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधे ट्रेन का परिचालन होना बेहद जरूरी है।

रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में प्रदूषण बड़ी समस्या है। बड़कागांव चौक पर जाम की समस्या आम है। टाटीझरिया और विष्णुगढ़ क्षेत्र में पलायन की समस्या विकराल है। रामगढ़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या लोगों का जी का जंजाल बनी हुई है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों की अलग-अलग समस्याएं हैं और अगर सांसद बना तो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सकारात्मक प्रयास अवश्य करूंगा।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मोदीमय है और एक एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है-मनीष जायसवाल

पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को किसी से भी कोई चौनुती नहीं है। हमारे पास नरेंद्र मोदी का चेहरा है उनके आगे विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है और पुरा क्षेत्र मोदीमय है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को बेहद आतुर है ।

Related Posts

हजारीबाग ब्रह्मऋषि समाज ने धूमधाम से मनाई बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण...

हजारीबाग. स्वामी सहजानन्द सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज) हज़ारीबाग द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन स्थित राजकीयकृत श्रीकृष्ण आरक्षी बाल उच्च विद्यालय के श्रीकृष्ण सभागार परिसर में...

बिहार विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया से लौट सांसद मनीष जायसवाल ने...

Hazaribagh: बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सांसद मनीष जायसवाल अपने संसदीय क्षेत्र लौटे और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर...

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने परिवार...

हजारीबाग. बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से हजारीबाग लौटे भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने परिवार, हितैषियों और...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel