नशे में लगी शर्त, तैरता मिला युवक का शव, क्या है पूरा मामला पढ़ें…

पलामूः जिले के रानीताल डैम में एक युवक का तैरता हुआ शव बरामद किया गया है। मालूम हो कि चार दिनों से इस युवक के शव की खोजबीन चल रही थी। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीम भी शव को निकालने में नाकामयाब रहे थे।

पांचवें दिन शव खुद ब खुद तैरता हुआ डैम में देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर लाया गया। रानीताल डैम में चार दिनों तक खोज के बाद भी जो डेड बॉडी नहीं मिल पाई थी आज अचानक लोगों ने उसे पानी के ऊपर तैरता देखा।

पिकनिक मनाने के दौरान नशे में डैम पार करने की लगी थी शर्त

आपको बताते चलें कि 5 दिनों पूर्व 25 तारीख को पिकनिक मनाने के दौरान एक शर्त लगी थी जिसमें नशे में धुत होकर मृतक डैम को तैर कर पार कर रहा था जिसमें डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें- 4 साल में पूरे झारखंड में 6128 अपहरण, 6474 हत्याएं हुई-भानु प्रताप शाही

शव की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम भी रांची से आई थी लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी शव का पता नहीं लगाया जा सका था। चार दिनोंं के बाद आज खुद शव डैम में तैरता हुआ दिखा

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...