Nalanda में मां ने नहीं दिया पैसा तो युवक ने लगा ली फांसी

नालंदा: नालंदा में घर में एक युवक का शव पंखा से लटका हुआ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना बिहारशरीफ के पटेल नगर की है जबकि मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिन्दपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक अरमान कुमार उर्फ़ सुधांशु के रूप में की गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक अपनी मां के साथ हिलसा शहर के पटेल नगर में अपनी मां के साथ रहता था।

अपने किसी दोस्त को अपना मोबाइल देकर वह पैसा लिया था। तीन दिन पहले मां से 3000 रुपया लिया था। रविवार की दोपहर वह अपनी मां से फिर चार हजार रूपये की मांग यह कहते हुए किया कि दोस्त से अपना मोबाइल लेना है। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो युवक ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद ही जब मां ने कमरे में झांका तो बेटे को पंखे से लटका हुआ पाया जिसके बाद सुने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर युवक को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों में चर्चा है कि युवक हमेशा ही सुलेशन और ब्राउन शुगर का नशा करता था। नशा करने के लिए ही युवक ने अपना मोबाइल भी गिरवी रखा था और अपनी मा से हमेशा पैसे की मांग करते रहता था। मृतक के पिता विम्स पावापुरी में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करते हैं जबकि मां आशा कर्मी हैं।मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ANM Students ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रदर्शन करते हुए पहुंची डीएम आवास

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img