Advertisment

जब शराबी पति चढ़ गया गुस्सैल पत्नी के हत्थे, फिर देखिये कैसे हुआ नेशनल हाईवे जाम

Jamtara-सुर, सुरा और सुन्दरी की चाहत नई नहीं है, इसकी चाहत में न जाने कितने युद्ध लड़े गये और कितने घर उजड़े. लेकिन इसका लाइव नजारा देखने को मिला एन. एच 419. 48 मिनट तक चले इस हाइ वोल्टेज ड्रामे एन.एच जाम होने की नौबत आ गयी.

दरअसल मिहिजाम थाना के कोरापाड़ा निवासी बालिका किस्कु अपनी बेटी लवली का इलाज करवाने अपने भाई के साथ मिहिजाम अस्पताल जा रही थी, कि सामने से उसका पति विनोद टुडू आता दिखा, पति विनोद को देखते ही महिला काफी आक्रमक हो गयी. बीच सड़क पर ही वह विनोद पर लात जूतों की बौछार करने लगी. वह लात चलाती तो कभी थप्पड़. इधर विनोद जब भी होश संभाल कर उठने की कोशिश करता कि बालिका किस्कु का एक और वार उस पर हो चुका होता.महिला के इस आक्रमक रुख को देखते हुए किसी ने भी विनोद को बचाने की हिम्मत नहीं की.

सुर, सुरा और सुन्दरी की चाहत ने बर्बाद की जिंदगी

बताया जा रहा है कि विनोद बालिका किस्कु का पति है. लेकिन इधर कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ कर किसी और महिला के साथ रह रहा है. अपनी सारी कमाई उसी महिला पर खर्च कर रहा है. साथ ही हमेशा  नशे में धुत्त रहता है.यह विनोद का दुर्भाग्य था कि  वह अचानक से बालिका किस्कु के सामने टकरा गया, उसके बाद उसकी धुनाई शुरु हो गई.

रिपोर्ट- उज्जवल  

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...