परिजन शादी को नहीं हुए तैयार, तो युवती के भाई को मार डाला

गोला. एकतरफा प्यार में गोला थाना क्षेत्र के मुरपा निवासी सूरज कुमार। (18 वर्ष) ने लड़की के भाई रवि कुमार (13 वर्ष, पिता शंकर महतो) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी.

आरोपी सूरज को पुलिस ने दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने 26 मार्च की देर रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुरपा के समीप जंगल के पास से शव बरामद किया.

हत्या में इस्तेमाल पत्थर के अलावा मृतक की साइकिल एवं चप्पल भी बरामद किया.शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपी सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

घटना होली के दिन 25 मार्च की है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बचने की कई कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी.

पुलिस के अनुसार, कोरांचे निवासी शंकर महतो के पुत्र रवि को होली के दिन मुर्गा खिलाने की बात कह घर से बुलाकर मुरपा निवासी सूरज कुमार ले गया था.

इसके बाद रवि घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. जब उसका पता नहीं चल पाया, तो परिजनों ने सूरज से इस संबंध में पूछताछ की. उसने कहा कि उसे कुछ पता नहीं.

25 मार्च को ही रात में परिजन गोला थाना पहुंचे और सूरज के खिलाफ नामजद शिकायत की. पुलिस सूरज के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों को भी पूछताछ के लिए थाना ले गयी. गांव में एक व्यक्ति के यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि और सूरज को जाते देखा. इसके आधार पर सूरज से पूछताछ की.

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...