आयुष को कब मिलेगा इंसाफ, कैंडलमार्च निकाल लोगों ने पूछा सवाल

बेटे की न्याय के लिए सड़क पर उतरे वरीय अधिकारी

पटना : राजधानी पटना में जस्टिस फॉर आयुष के लिए रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च पटना के इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराहे तक निकाला गया. मृतक आयुष के पिता जो खुद जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी हैं वो भी अपने बेटे की न्याय के लिए सड़क पर उतरे हैं.

पिता ने मानस अस्पताल पर लगाया हत्या का आरोप

पिता सूरज कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से मानस अस्पताल (नशा मुक्ति केंद्र) के संचालक और स्टाफ ने मेरे 16 वर्षीय आयुष की पीट पीट कर हत्या की हैं, इसके लिए मैं पुलिस से मांग करता हूं कि इस अपराध में जो लोग भी शामिल हैं उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए. सुरज कुमार सिन्हा ने अस्पताल को बंद करने एवं उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

aayush1 22Scope News

आयुष की एम्स में इलाज के दौरान हो गई थी मौत

गौरतलब है कि दिनांक 13 जनवरी को 16 वर्षीय आयुष की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में आयुष के पिता सूरज कुमार सिन्हा ने नशा मुक्ति केंद्र अस्पताल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. इस मामले में फुलवारी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसका अनुसंधान पुलिस कर रही है.

रिपोर्ट: चंदन

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...