Advertisement
Advertisement

झारखंड में कब मिलेंगे 450 रुपये में गैस सिलेंडर? जानिए वित्त मंत्री का जवाब

रांची. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इंडिया ब्लॉक के प्रमुख चुनावी वादे पर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में गरीब परिवारों को फिलहाल 450 रुपये में गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

चुनावी वादे पर वित्त मंत्री का जवाब

दरअसल, आज अबुआ बजट पोर्टल की जानकारी देने के लिए प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें जब मीडियाकर्मियों ने वित्त मंत्री से सवाल किया कि आपकी सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2500 रुपये हर महीने देने का वादा पूरी करने जा रही है, लेकिन गरीबों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर कब मिलेगा?

इसका जावाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का चुनावी वादा था। इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों के साथ समन्वय और सहमति के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दलों को राजनीतिक स्वतंत्रता है कि वह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपनी बात करें, लेकिन जब तक महागठबंधन के इंडिया दलों के प्लेटफार्म पर यह डिसाइड नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

सात गारंटी में 450 रुपये में सिलेंडर देने का ऐलान

हालांकि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जिन चुनावी वादों को कांग्रेस का चुनावी वादा बता रहे हैं, दरअसल वह इंडिया ब्लॉक की सात गारंटी के वादे हैं। इसकी घोषणा सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में की गयी थी। सात गारंटी के चौथे नंबर पर लिखा गया है, राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा।

गारंटी 22Scope News

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...