जब-जब नीतीश कुमार की तबीयत खराब होती है, उन्हे लगता है बिहार बीमार है- शाहनवाज

Patna-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एनडीए से अलग होकर राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने के विरोध में राज्य भर में भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शनों को दौर जारी है.

भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानवाजी कर रहे हैं.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर प्रतिदिन एक नया आरोप लगाया जा रहा है.

इसी क्रम में नवगछिया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि

जब-जब नीतीश कुमार की तबीयत खराब होती है, उन्हे यह गलतफहमी हो जाती है कि बिहार बीमार हो गया है.   

राजद के साथ मिलकर सरकार बनाना जनादेश के साथ विश्वासघात-भाजपा

Aurangabad- भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे जनादेश के साथ विश्वासघात बतलाया.

सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह बिहार की जनता के सात विश्वासघात और आत्मघाती कदम है.

आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव और 2025 की विधान सभा चुनाव में बिहार की जनता इन्हे धूल चटाने का काम करेगी.

Araria- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर में धरना प्रर्दशन किया.

इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, फारबिसगंज विधायक मंचन केसरी और

सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि

भाजपा ने नीतीश कुमार सदा सम्मान दिया. लेकिन हर बार नीतीश कुमार के द्वारा विश्वासधात किया गया.

Chanho Karam Festival: चान्हो में करम पूर्व संध्या पर मंत्री शिल्पी...

Chanho Karam Festival, चान्हो: सरना समिति, चान्हो के तत्वावधान में सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...