बोकारोः एक कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई इस कथन को सही साबित करता एक सड़क दुर्घटना है। बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के कुरा मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें आयरन गोली लदा ट्रक अचानक पलट गई।
ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking-और अचानक गोली चलने लगी धांय-धांय !
आपको बताते चलें कि टाटा से आयरन गोली लोड कर गिरिडीह की ओर जा रही 18 चक्का ट्रक पलट कर पुल से नीचे गिर गई। यह घटना NH-32 पर सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

चालक और उपचालक खतरे से बाहर
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की ट्रक का आगे का हिस्सा बिलकुल खराब हो गया लेकिन इस दुर्घटना में न तो चालक और न ही उपचालक को खरोंच तक नहीं आया, दोनों लोग सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें-रांची में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी
मामला यह है कि टाटा से ओवरलोड आयरन गोली लोड कर बोकारो होते हुए 18 चक्का ट्रक गिरिडीह की ओर जा रही थी। उसी समय सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी तरह का कोई जान का खतरा नहीं हुआ। दुर्घटना होते ही धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। घटना के बाद गाड़ी मालिक किसी भी तरह का बयान देने से कतरा रहे थे।



















