शादी में मशगूल रहा परिवार, उधर लाखों के गहने ले उड़े चोर

एक परिवार के होश उस समय उड़ गये जब पता चला कि शादी के मंडप से लाखों के जेवरात गायब है। यह मामला यूपी के बागपत का है। यहां एक परिवार शादी में मशगूल था और उधर चोर लाखों के सोने-चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक चोर का पता नहीं चल पाया है।

शादी समारोह में लाखों की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह समारोह में शादी हो रही थी। इस दौरान मंडप में घात लगाए चोरों ने मौका मिलते ही लाखों के गहने ले उड़े। इसकी जानकारी मिलते ही समारोह में हड़कंप मच गया। परिजन इधर-उधर गहने खोजने लगे। हालांकि नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

वहीं बताया जा रहा है कि मंडप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी। इसमें चोरों की करतूतें साफ देखी गयी है। दो चोर मंडप में आते हैं और गहने रखे बैग के पास पहुंचकर मौके मिलते ही ले उड़ते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...