अर्थव्यवस्था के लिए क्यों अहम है 2023, भारत के सामने क्या है चुनौतियां

रांची : साल 2023 अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि वर्ल्ड बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक बातें कही है और जीडीपी के 6.9 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है, लेकिन कोरोना की मार और यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच वैश्विक मंदी के संकेत भी मिल रहे हैं.

जाहिर है भारत पर भी इसके असर से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी. पिछले कुछ दिनों में देश में महंगाई में मामूली कमी जरूर आई है और नए साल में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.1 पर आने का अनुमान है. यदि सरकार महंगाई को काबू में रखने में कामयाब रहती है तो ये एक बड़ी उपलब्धि होगी.

economic1 22Scope News

नए साल में निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा भारत

विश्व बैंक के आकलन के बाद 2023 में दुनिया भर की नजरें भारत पर होंगी. जी-20 की अध्यक्षता के बाद भारत विश्व परिदृश्य में नई भूमिका में दिखेगा. पिछले आठ वर्षों से देश में लगातार एफडीआई निवेश का नया रिकॉर्ड बनता आ रहा है. फिर भी मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों और धीमी पड़ती आर्थिक वृद्धि से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं और आने वाले समय में कुछ नई चुनौती भी आ सकती है. ऐसे में सरकार का जोर निवेशकों को आकर्षित करने और निर्यात बढ़ाने पर रहेगा.

economic12 22Scope News

बहरहाल अर्थशास्त्र के कई जानकारों का मानना है कि सरकार की तरफ से पीएलआई योजनाओं में लगातार किए जा रहे विस्तार का फायदा उठाने के लिए विदेशी निवेशक भारत का रूख करेंगे.

खासतौर से विनिर्माण गतिविधियों में निवेश करना चाहेंगे. सरकार भी विदेशी निवेशकों को कारोबार की मंजूरी देने और उनके रास्ते में आने वाली जटिलताओं को कम करने की लगातार कोशिश कर रही है. नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस) पोर्टल भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है .

अर्थव्यवस्था: बजट पर रहेगी सबकी निगाहें

नया साल आने के साथ ही लोगों की नजरें आने वाले बजट पर होगी. 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है. ऐसे में लोगों को बजट से जितनी ज्यादा उम्मीदें हैं उतनी ही बड़ी चुनौती सरकार के सामने है. सरकार के सामने वैश्विक मंदी के संकेतों और आम लोगों की आकांक्षाओं के बीच अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की चुनौती होगी.

महंगाई को काबू में रखना सरकार की प्राथमिकता होगी. 2024 के चुनाव को देखते हुए बजट के लोकलुभावन होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं.

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...