महंगाई को कंट्रोल करने के लिए RBI लेगा बड़ा फैसला

नई दिल्ली : महंगाई को कंट्रोल करने के लिए RBI बड़ा फैसला लेगा.

केंद्र सरकार रिजर्व बैंक के साथ मिलकर महंगाई को काबू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है.

बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है.

ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो गया है.

इस बाबत प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति कि यह पूरी कोशिश है कि देश के महंगाई दर को काबू में रखा जाए.

ध्यान देने वाली बात ये है कि देश में फिलहाल रिटेल महंगाई दर 7 प्रतिशत है.

जिसे सरकार और कम करने की कोशिश कर रही है.

महंगाई को कंट्रोल: भारत में खुदरा महंगाई दर 7 प्रतिशत

संजीव सान्याल ने भारत की महंगाई दर के बारे में बात करते हुए कहा कि

देश की खुदरा महंगाई दर फिलहाल 7 प्रतिशत है जो कई विकसित देशों से बहुत बेहतर है.

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में महंगाई ने पिछले कई सालों की रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

ब्रिटेन में फिलहाल महंगाई दर 18 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के बीच में है.

वहीं तुर्की जैसे देशों में तो यह 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुका है.

ऐसे में भारत की स्थिति कई विकसित और विकासशील देशों से बहुत ज्यादा बेहतर है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की महंगाई दर को बाकी देशों की तुलना में कम रखने के लिए वित्त मंत्रालय ने बहुत अच्छा काम किया है.

सरकार लगातार उठा रही है जरूरी कदम

संजीव सान्याल ने कहा कि देश में महंगाई दर को कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय दोनों ही बहुत गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही केंद्र सरकार ने देश में फ्यूल और एनर्जी के प्राइस को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी ही थी. इससे ट्रांसपोर्टेशन के कॉस्ट में कमी आई है. संजीव सान्याल ने आगे कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा कमेटी समय-समय पर देश की महंगाई से जुड़े आंकड़ों को देखकर ही आगे कदम उठाएंगी.

महंगाई को कंट्रोल: वित्त मंत्री ने कही थी यह बात

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने कहा था कि महंगाई को कंट्रोल करने काम केवल मौद्रिक नीति पर नहीं छोड़ा जा सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार और आरबीआई को मिलकर काम करना होगा. इसके साथ ही राज्य सरकारों की भूमिका को भी अहम बताया था. वित्त मंत्री ने कहा था कि महंगाई में कमी लाने की जिम्मेदारी केवल केंद्र सरकार की नहीं है. उन्होंने कहा कि महंगाई में कमी लाने में राज्य सरकार को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...