Advertisment

‘ED और CBI से इतनी डरती क्यों है राजद व कांग्रेस’

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और राजद पर हमला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसी को दुरुपयोग मामले को बंद कर देना चाहिए। इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इन दोनों पार्टियों का बस चले तो थाना और पुलिस को भी बंद कर देंगे और जंगलराज ले आएंगे। जंगलराज का मतलब ही यही होता है कि कोई एजेंसी नहीं होती है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से इतनी डरती क्यों है।

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर आज पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का प्रोग्राम था। लेकिन चुस्त दुरुस्त दिल्ली पुलिस उन्हें आगे बढ़ने नहीं दी। इस पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यहीं काम अगर पहले करते तो आज मनीष सिसोदिया जेल में नहीं होते। हुसैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरीके से अपने चक्रव्यूह में फंस गई है। जो लोग दूसरे के लिए चक्रव्यूह बनाते थे वह लोग आज खुद फंसे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल झूठे नेता हैं। केजरीवाल को दिल्ली की जनता और देश की जनता जान चुकी है और वह अब एक्सपोज हो चुके हैं।

यह भी पढ़े : शाहनवाज हुसैन ने कहा- शाह को बिहार से है विशेष लगाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...