प्रकाशित: अपडेट:
दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal लंबे समय से ईडी के समन को नजरअंदाज कर रहे हैं. ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बार-बार समन भेज रही है लेकिन केजरीवाल एक बार भी ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हैं और अब इसे लेकर केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है.

हाईकोर्ट ने Kejriwal से पूछा कि आप ईडी की समन की अवहेलना क्यों कर रहे हैं.
आप देश के नागरिक हैं पेश होंगे तो पता चलेगा कि ईडी क्या कहना चाहती है. हाईकोर्ट ने कहा कि समन उनके नाम का है, उन्हें हाजिर होना चाहिए.
हाईकोर्ट के इस सवाल पर Kejriwal के तरफ से उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने ईडी को जवाब दिया है. केजरीवाल वर्चुअली किसी भी वक्त ईडी के सामने पेश होने को तैयार हैं. वकील सिंघवी ने हाईकोर्ट को कहा कि अगर ईडी गिरफ्तार नहीं करेगी तो केजरीवाल अगली तारीख में पेश होंगे.
मान रोए, #केजरीवाल हंसे, क्यों? बता रहे #लाल_बुझक्कड़
Highlights


















