नीरज बबलू ने क्यों कहा कि, राजद का सपना, सपना ही रह जाएगा

पटना : जातीय जनगणना को लेकर इन दिनों बिहार की राजनीति गर्म है आरजेडी ने नीतीश कुमार को खुला ऑफर भी दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर अगर केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं की सहमति नहीं बनती है तो अपना कदम आगे बढ़ाएं, हम उनके साथ रहेंगे. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया देने का सिलसिला शुरू है. आज बीजेपी कोटे के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा है कि राजद ने दिन में सपना देखना शुरू कर दिया है. उनका सपना सपना ही रहेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बात हर नेता मानता है.  जाति जनगणना को लेकर हर राजनीतिक दल का अपना स्टैंड है. जेडीयू का जातीय जनगणना स्टैंड है तो हमारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं और आगे भी रहेंगे. भले ही राजनीतिक एजेंडा हमारा अलग-अलग हो.

रिपोर्ट : शक्ति

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...