धनबादः पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए आम जनता के घरों में निःशुल्क पानी कनेक्शन को लेकर झारखण्ड सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा की वर्ष 2020 में हेमत सरकार ने निगम द्वारा निःशुल्क पानी कनेक्शन पर झारखंड सरकार ने टैक्स की मुहर लगा दी थी और आज टैक्स हटाकर निःशुल्क कर अपनी वाहवाही बटोरने में लगा है. पहले से ही धनबाद के 55 वार्डों में निःशुल्क पानी का वितरण किया जा रहा था. वहीं पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी पानी का कनेक्शन लगा है उसमें झारखण्ड सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है. नगर निगम की हुई बोर्ड की बैठक में आम जनता को नि:शुल्क वाटर कनेक्शन देने का प्रस्ताव पहले पास किया जा चुका है.
रिपोर्ट-राज कुमार जायसवाल


















