क्या NDA से अलग होंगे चिराग, 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में पार्टी

क्या NDA से अलग होंगे चिराग, 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में पार्टी

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आज लोकसभा चुनाव को लेकर अभियान समीक्षणात्मक बैठक कर रही है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के साथ प्रदेश पदाधिकारी लोग शामिल हो रहे हैं। संभावना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव अभियान की समीक्षात्मक बैठक राजधानी पटना के दारोगा राय पथ में श्रीकृष्ण चेतना परिषद में हो रही है।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय के नेता राजू तिवारी के अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। 40 सीटों पर लोग जनशक्ति पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में है। वहीं 11 सीटों पर दवा है कि लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ने के मूड में है। देखना होगा कि एनडीए में चिराग रहते हैं या एनडीए से बाहर एकला चलो की नीति अपनाते हैं।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: