Advertisment

क्या लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ेगें विधायक चमरा लिंडा !

रांचीः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान भी कर दिया है। चुनाव के तारीख का ऐलान होते ही झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल हो गया है।

कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

सिंहभूम सीट से कांग्रेस की इकलौती सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल हो गई तो वहीं जामा से जेएमएम की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने जेएमएम की छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं मांडू विधायक जेपी पटेल ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें-नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 44 पेटी के साथ……

इसके अलावे भी कई बड़े नेताओं के दूसरे पार्टी में जुड़ने की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। यह राजनीतिक उलटफेर लोकसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा सीट नहीं दिये जाने के कारण हो रहा है। इसी से जुड़ी एक और खबर निकल कर सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार चमरा लिंडा निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

बिशुनपुर से जेएमएम विधायक चमरा लिंडा लोहरदगा लोकसभा सीट से चुनाव में निर्दलीय खड़ा हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार विधायक चमरा लिंडा ने पार्टी से लोहरदगा सीट से चुनाव में खड़े होने की बात रखी थी पर महागठबंधन के बंटवारे के अनुसार लोहरदगा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में है।

वास्तु विहार एड 15 22Scope News

ये भी पढ़ें-धनबाद में फैक्ट्री में लगी आग, इतने करोड़ का…….

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चमरा लिंडा लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अब वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि चमरा लिंडा चुनाव लड़ते हैं या नहीं।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...