Advertisment

लोकसभा लड़ेंगे चुनाव, विधायक जी का पुराना Video वायरल

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी रण में उतर चुकी है। साथ ही पूरे देश के साथ-साथ बिहार में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। औरंगाबाद से राजद ने अभय कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच विधायक रहते उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बहुत पहले अभय कुशवाहा बार-बालाओं के साथ डांस करते दिखाई दिए थे। यह वीडियो पुराना है।

बता दें कि अभय कुशवाहा जिनको राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जो कांग्रेस पार्टी की गढ़ कहे जाने वाला अनुग्रह बाबू से लेकर पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिंह और उनके पुत्र निखिल कुमार का यह धरती रहा है। जिसे बिहार के चित्तौड़गढ़ के नाम से जाना जाता है। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को दरकिनार करते हुए राजद पार्टी का स्थापित किया है। हाल ही में जदयू पार्टी छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण कर अभय कुशवाहा को राजद का सिंबल दिया है जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजद से सिंबल मिलते अभय कुशवाहा गुरुवार की रात औरंगाबाद पहुंचे और जहां पार्टी के हजारों कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। काफी भीड़ होने के कारण आचार संहिता का उल्लघंन करने का भी आरोप लगा है। जिसको लेकर नगर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। वहीं अभय कुशवाहा का एक बार-बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे थे। उनका वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : अभय कुशवाहा औरंगाबाद से लड़ेंगे चुनाव, कहा- लोगों का विश्वास हमलोगों के साथ 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...