Advertisment

नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 44 पेटी के साथ……

Bokaro- बोकारो से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बोकारो में पुलिस ने अवैध शराब के नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में बोकारो के कुंडौरी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 44 पेटी के साथ......
नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 44 पेटी के साथ……

ये भी पढ़ें-धनबाद में फैक्ट्री में लगी आग, इतने करोड़ का……. 

इस मिनी फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडो के 1350 लीटर अवैध शराब बरामद किये गए हैं। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। आशंका है कि लोस चुनाव में इसकी खपत किया जाना था। पुलिस ने शराब के साथ-साथ एक मारुति कार भी बरामद किया है।

44 पेटियों में रखे गए 396 लीटर शराब जब्त

सहायक उत्पाद आयुक्त के मुताबिक सूचना मिली थी कि बालीडीह थाना क्षेत्र के कुंडोरी ग्राम में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री चल रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में शराब बरामद करते हुए राजा बाबू एवं विष्णुदेव साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीवाई पाटिल स्कूल 13 22Scope News

ये भी पढ़ें-धनबाद की जनता की मांग, नहीं चाहिए बोरो प्लेयर……

दोनों आरोपी कुंडौरी ग्राम के निवासी हैं। छापेमारी में विभिन्न ब्रांडो के 44 पेटियों में रखे गए 396 लीटर,10 गैलनो में 350 लीटर, स्टील के ट्रंक में रखे 600 लीटर शराब जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो बरामद किए गए हैं। बरामद गाड़ी का इस्तेमाल माल ढुलाई में किया जाता है। छापेमारी में निरीक्षक उत्पाद, संजीत देव;अवर निरीक्षक सदर, कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद चन्द्रपुरा दीपिका कुमारी शामिल थे।

https://serenityalc.com

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...