जब तक पीके की पदयात्रा पूरी नहीं होंगे नहीं बनाएंगे पार्टी

पीके का नीतीश, तेजस्वी और राहुल गांधी पर तंज, बोले – बिहार की समस्याओं का समाधान तेजस्वी यादव ने 7 दिन, नीतीश जी ने 1 महीने, राहुल गांधी ने कुछ दिनों में कर दिया, मैं होशियार कम था इसी वजह से 18 महीने में आधा बिहार ही यात्रा कर पाया: प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा कि हम 18 महीनों से पैदल चल रहे हैं। अभी आधा बिहार ही चल पाएं हैं। यहां के नेता आधे महीने में ही पूरा बिहार चल लेते हैं। राहुल जी ने 6 महीने में पूरा देश चल लिया। बीच में वो कभी छुट्टी भी लेते हैं, घर भी जाते हैं, अमेरिका भी जाते हैं। हम छुट्टी भी नहीं लेते, घर भी नहीं जाते। 18 महीने हो गए और हम आधे बिहार में ही पदयात्रा कर पाएं हैं। ऐसा इसलिए कि हमारे काम करने का तरीका अलग है, हम उनके जितना होशियार नहीं हैं। अभी तेजस्वी यादव आए उन्होंने 7 दिनों में ही पूरे बिहार में यात्रा कर ली। नीतीश कुमार ने भी 1 महीने में बिहार का समाधान कर दिया, राहुल जी ने 6 महीने में देश का सुधार कर दिया। हममें उतनी क्षमता नहीं है, कछुए के समान हम धीरे-धीरे ही चलेंगे।

पूरे बिहार की पदयात्रा करने में एक-डेढ़ साल का समय और लग सकता है। हमको कोई घबराहट नहीं है। चाहे दो वर्ष लगे या चार वर्ष। हम संकल्पित होकर आए हैं जबतक बिहार को सुधारने के लिए ये व्यवस्था न बना लें तबतक पीछे हटने वाले नहीं हैं।

सहरसा जिले के बाद हम मधेपुरा जाएंगे, वहां से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया फिर कटिहार जाएंगे, हमारे लिए पदयात्रा किलोमीटर पूरा करने की रिले रेस या मैराथन नहीं है

प्रशांत किशोर ( पीके) ने कहा कि इस जिले के बाद हम मधेपुरा जाएंगे, वहां से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया फिर कटिहार जाएंगे। जन सुराज को राजनीतिक दल बनाने पर कहा कि जब पदयात्रा पूरी हो जाएगी, तो दल बन जाएगा। इस पदयात्रा का दिन और किलोमीटर निश्चित नहीं है, इसका लक्ष्य निश्चित है, इस लक्ष्य को पूरा करने में कभी 20 दिन लगते हैं, तो कभी ज्यादा दिन। मान लीजिए सहरसा में इस काम को पूरा करने में 20 दिन लगेंगे, लेकिन अगर 24 दिन भी लग रहे हैं तो उस काम को पूरा करना मकसद है। बावजूद इसके कि 20 दिन में काम को कर मधेपुरा के लिए निकल जाएं। हमारे लिए ये पदयात्रा किलोमीटर पूरा करने की रिले रेस या मैराथन नहीं है। पीके पीके पीके पीके

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...