Advertisement
Advertisement

क्या Bihar में होगा मध्यावधि चुनाव? विपक्ष के बयानों पर जदयू ने कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद से विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। एक तरफ विपक्ष राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमले पर हमले कर रहा है तो दूसरी तरफ अब विपक्ष नीतीश कुमार पर मध्यावधि चुनाव करवाने की बात करने लगा है। वहीं जदयू ने कहा है कि नीतीश कुमार का समय पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है।

मामले में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि भाजपा से डर कर नीतीश कुमार मध्यावधि चुनाव की तरफ जा रहे हैं। वे धड़ाधड़ आधी अधूरी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं ताकि समय से पहले चुनाव कराया जा सके। आईएएस आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जदयू के विधायक अपने मिला लिया वही डर अब नीतीश कुमार को है कि ज्यादा दिन एनडीए में रहे तो कहीं सांसदों को भी भाजपा न तोड़ ले।

वहीं राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चार सीटों पर उपचुनाव होना था लेकिन अब तक उसकी भी घोषणा नहीं हुई। नीतीश कुमार ताबड़तोड़ अधूरे योजनाओं के शिलान्यास उद्घाटन कर रहे हैं। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार चुनाव करवाने की बेचैनी में हैं। वहीं विपक्ष के समय से पहले चुनाव की बातों पर जदयू ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा अपना कार्यकाल पूरा किया है और इस बार भी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सरकार चुनाव करवाने के लिए किसी भी हड़बड़ी में नहीं है। चुनाव अपने समय पर ही होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    PM Modi ने 6 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, सीएम नीतीश भी वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

Bihar Bihar Bihar

Bihar

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...