संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से

डिजीटल डेस्क : संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से। 18वीं लोकसभा का पहला शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा सकते हैं।

इनमें वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव भी इसी सत्र में पास किया जा सकता है।

शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के बने हैं आसार

इस बार के शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। दरअसल विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं।

उधर सरकार इस बिल पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इस बिल के विरोध में विपक्षी दल सदन में हंगामा कर सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही कहा है कि ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ शीतकालीन सत्र में पारित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संसद का संयुक्त सत्र 26 नवंबर को होगा…

संसद का संयुक्त सत्र 26 नवंबर को संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जा सकता है। इसके साथ ही, वक्फ विधेयक पर बनी जेपीसी अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है।

बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। इस दौरान कुल 12 विधेयक पेश किए गए थे जिनमें से 4 विधेयक पारित हुए थे। पारित होने वाले विधेयकों में वित्त विधेयक 2024, विनियोग विधेयक 2024, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक 2024 और भारतीय विधेयक शामिल थे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...