Advertisment

महालया के साथ शारदीय मां दुर्गा की पूजा शुरू, गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुल्तानगंज (भागलपुर) : महालया पूजा के साथ शारदीय मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई है. नवरात्रा को लेकर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान करने व जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी. अहले सुबह से ही पास पड़ोस के जिले सहित स्थानीय श्रद्धालु अजगैबीनाथ गंगा तट पर पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई.

बता दें कि दस दिनों तक चलने वाली नवरात्रा दुर्गा पूजा कलश स्थापन के साथ शुरू हो जाएगी. यही वजह है श्रदालु पूजा के एक दिन पूर्व महालया के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाकर शुद्ध होते हैं और पवित्र गंगाजल लेकर पूजा का अनुष्ठान शुरू करते हैं.

जाम से निबटने के लिए पुलिस ने नहीं की कोई व्यवस्था

महालया के दिन अपार भीड गंगा तट पर उमड़ पड़ी. जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. सुल्तानगंज पुलिस-प्रशासन की ओर से जाम से निबटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण गंगा घाट पर पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है.

बाजारों की बढ़ी रौनक

दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है. बाजार में कपड़ा व्यवसायी, मिठाई दुकानदार, फल, पूजा-पाठ के सामग्रियों वाले दुकानदारों में खुशी की लहर देखी जा रही है. गौरतलब है कि पिछले साल दुर्गा पूजा कोरोना के कारण नहीं हो पायी थी. इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के तहत पूजा करने की अनुमति के बाद व्यवसायियों और भक्तों में खुशी देखी जा रही है.

रिपोर्ट : श्वेतांबर कुमार झा

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...