NALANDA में पइन में डूबने से महिला की मौत, परिजनों ने कहा…

नालंदा: NALANDA में मवेशी का चारा लाने गई एक महिला का पइन में डूब कर मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। घटना NALANDA के सारे थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव की है जहां एक महिला की पइन में डूब कर मौत हो गई। मृतिका की पहचान जगरनाथ पुर गांव निवासी राजा राम पासवान की 40 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि महिला बुधवार की शाम मवेशी के लिए चारा लाने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में PURNEA रहेगा सबसे हॉट सीट, पप्पू यादव ने…

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। इसी बीच गुरुवार को ग्रामीणों की नजर पइन में तैर रहे एक सारी पर गया जिसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मृतिका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। वहीं मामले में सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि परिजन डूबने से मौत की बात कह रहे हैं, शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि महिला की मौत का क्या कारण है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NALANDA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...