अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जम कर काटा बवाल…

पटना: पटना जिले के बिहटा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां मंगलवार की दोपहर बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर बाजार समिति के पास अज्ञात वाहन चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मंगलवार की देर शाम महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद आक्रोशित हो कर परिजनों ने राघोपुर में सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें – जो 30 वर्षों में कुछ नहीं कर सके 11 वर्षों में चाहते हैं…, भाजपा विधायक ने चिराग पासवान को लेकर कहा….

सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। मामले को लेकर दानापुर के डीएसपी 2 पंकज मिश्रा भी पहुंचे। मामले को लेकर मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह बिहटा में किराया के मकान में रह कर किसी दूकान में काम करती थी। दोपहर में किसी काम के लिए निकली थी तभी बाजार समिति के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘भाषण नहीं, चाहिए आरक्षण’, मुजफ्फरपुर में VIP कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला…

बिहटा से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...