आपस में भिड़ी 2 बाइक, हादसे में महिला की मौत

आरा : भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के लाल के टोला के समीप रविवार की दोपहर दो बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक से चला रहा युवक जख्मी हो गया। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

Goal 7 22Scope News

मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के घोपतपुर गांव की विशुन कुमारी देवी है

जानकारी के अनुसार, मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के घोपतपुर गांव निवासी स्व. दरोगा प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी विशुन कुमारी देवी है। जबकि जख्मी दूसरा बाइक सवार युवक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घाघर बिंद टोली निवासी सोना लाल का 18 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और महिला की पोस्टमार्टम करा रही है।

यह भी पढ़े : भोजपुर SP ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...