जहानाबाद में चाकू गोदकर महिला की हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद के काको बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब चाकू मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला मालो देवी उम्र 70 वर्ष की बताई जाती है। यह महिला काको बाजार सब्जी बेचने का काम करती थी। घटना को लेकर मृतक महिला का पुत्र कुणाल कुमार ने बताया कि मेरी मां घर में अकेले रहती थी छोटा घर रहने के कारण हमलोग इस घर में नहीं रहते थे, हमलोग दूसरे घर में रहते थे।

आपको बता दें कि शनिवार की रात हमारी मां खाना खाकर सो गई और आज रविवार के सुबह जब हम लोग घर पर आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब मां के कमरे में पहुंचा तो देखा कि खून से लथपथ पड़ी हुई है और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमला किया हुआ है। उसका कहना है कि हमलोग की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी, हत्या का कारण पता नहीं चल रहा है। इधर, घटना को लेकर इस घटना की सूचना काको थाने के पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : पारिवारिक कलह के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

प्रशिक्षु डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया की एक महिला की चाकू मारकर हत्या किया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण आपसी विवाद लग रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी देखें : 

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...

गोपालगंज पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आकाश घायल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई...

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img