बेतिया : गुदरा वार्ड नम्बर 1 में एक महिला की डायन का आरोप लगा कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। मृतक महिला का नाम भूलनी देवी। मृत महिला का पति नेपाल के काठमांडू में पोलदारी का काम करता हैं।
मृत महिला के पुत्र ने बताया कि देर रात में जब उसकी मां सो रही थी तब गांव के ही शिव यादव, डोडा यादव, विष्णु यादव सहित आधा दर्जन लोगों ने सीने पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब कमरे में गया तो देखा कि उसकी मां खुन से लथपथ हाल में जमीन पर गिरी पड़ी थी।
मृतक महिला के पुत्र ने बताया कि उसकी मां पर डायन का आरोप लगाया जाता था, घर की महिलाओं के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा पहले से भी उसके साथ गाली-ग्लौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
मझौलिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृत महिला के बेटे के ब्यान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


















