चलती ट्रेन में चढ़ते ही फिसली महिला,आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ते ही फिसली महिला, आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना

भागलपुर : रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया आरपीएफ पोस्ट भागलपुर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा मुख्य द्वार के पास पोस्ट ऑफिस संख्या-01 के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन संख्या 13410 डाउन (किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस) धीमी गति से प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। चढ़ने के दौरान अचानक वह महिला फिसलकर नीचे गिरने लगी स्थिति को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक एस. के. झा ने तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर पीछे खींच लिया। जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिरने से बच गई और एक गंभीर दुर्घटना टल गई।

महिला ने आरपीएफ का जताया आभार

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान सोनी देवी (33 वर्ष), पति मनीष कुमार साह, निवासी कालीगंज, थाना कहलगाँव जिला भागलपुर के रूप में बताई उन्होंने बताया कि वह किसी दूसरी ट्रेन से अपने गंतव्य तक जाएँगी जान बचने के बाद सोनी देवी और उनके पति मनीष कुमार साह ने आरपीएफ विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि त्वरित कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़े :  कटिहार सदर अस्पताल के एसी प्लांट से 10 लाख का कॉपर वायर गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

राजीव रंजन की रिपोर्ट 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...