छठ पर्व की खरीदारी करने आई महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के घोड़ासहन के मिडिल स्कूल रोड़ में छठ पर्व के लिए समान की खरीदारी करने आई नेपाल की महिला की मौत ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गया। महिला अपने बेटे एवं पति के साथ छठ पर्व के दौरान जरूरत की चीजो की खरीदारी करने बाजार आई थी। लोगों के अनुसार दिव्य पैलेस होटल के समीप उक्त महिला अपने छोटे बेटे दिलीप पटेल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर आ रही थी।

इधर, बाजार की ओर से बिना नंबर के ट्रैक्टर पर ईट लोड किया जा रहा है। तभी साइड लेने के क्रम में महिला ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उक्त महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के रौतहट जिला के परोहा नगरपालिका वार्ड नंबर आठ के निवासी दीनानाथ पटेल की पत्नी निसरिया देवी (55) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा। हालांकि पर्व को लेकर बाज़ारो में लोगो की संख्या अधिक थी।जिसके कारण कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ।

घटना के बाद मृतक के दोनों बेटे एवं पति बेसुध अवस्था में सड़क किनारे रोते बिलखते रहे। बताते चलें कि अंचलाधिकारी ने चार नवंबर को ही आदेश दिया था कि शहर में सुबह नौ बजे से संध्या छह बजे तक चार चक्का एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। लेकिन प्रशासन के निष्क्रियता के कारण बाजार में लगातार चार चक्का एवं मालवाहक वाहन प्रवेश कर रहा है। स्थनीय लोगों का कहना है कि अगर चार चक्का वाहन को वीरता चौक की तरफ ही रोक लिया गया होता तो आज यह घटना घटित नहीं होती।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hazaribagh Brown Sugar News: हजारीबाग में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल...

Hazaribagh Brown Sugar News: जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में...

Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आखिर कौन हैं...

Hazaribagh News: गिद्दी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ज़िला पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस...

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान...