भागलपुर: भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बगीचे से महिला का शव बरामद हुआ है। शव को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को कहीं से घसीट कर लाया गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। घटना भागलपुर के लोदीपुर थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर बरबीघी बगीचा की है कि महिला के गले पर निशान है और नाक से खून बह रहा है। लोगों ने अंदेशा व्यक्त किया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की गई फिर गला दबा कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि शव से करीब 500 मीटर दूर मृतिका चप्पल पड़ा हुआ था जबकि करीब दो सौ मीटर उसके चूड़ी के टुकड़े पड़े हुए थे। मंगलवार की सुबह लोग जब उधर शौच के लिए गए तो शव देखा जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- LJPR के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, चिराग ने कहा…
भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट
Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur
Bhagalpur


















