झारखंड के अबुआ बजट में महिला-बाल विकास को मिला 14 हजार करोड़ से ज्यादा, Maiya Yojna की किस्तों पर नहीं लगेगा ब्रेक!

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में आज 24 फरवरी को अबुआ दिशोम बजट पेश किया गया। वित्तमंत्री राधाकृष्णकिशोर ने 1,58,560 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट के पेश होने से राज्यकी महिलाओं खासकर Maiya Yojna की लाभुकों के लिए राहत की खबर सामने आई है क्योंकि हेमंत सरकार ने बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता मे रखा है. मुख्यमंत्री Maiya Yojna  को महिला सशक्तिकरण का मुख्य हिस्सा माना गया है।

महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए ₹14,065.57 करोड़ प्रस्तावित है

बता दें झारखंड के अबुआ दिशोम बजट में महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए ₹14,065.57 करोड़ प्रस्तावित है। इसमें महिला सशक्तिकरण और समाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। इस बजट में Maiya Yojna, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा तथा पोषण कार्यक्रमों के विस्तार के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं को मिली बड़ी राहत

Maiya Yojna की किश्त का इंतेजार कर रही महिलाओं में इस बजट से खुशी है क्योंकि अब उन्हें ये आश्वसन मिल चुका है कि उनकी किश्तें बंद नहीं होंगी। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए ₹14,065.57 करोड़ प्रस्तावित है और इस राशि से ही सरकार मंईयां योजना की राशि महिलाओं के खातों में भेजेगी।

हेमंत सरकार के इस अबुआ दिशोम बजट में महिलाओं खासकर महिला किसानों के उत्थान के लिए भी राशि आवंटित की गई है। राज्य की महिलाओंको सशक्त करने में सरकार अपने स्तर से काम कर रही है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!