Advertisment

महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब मिलेगी बराबर मैच फीस

वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू

नई दिल्ली : महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब बराबर मैच फीस मिलेगी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला लिया है.

बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों का ध्यान रखते हुए मैच फीस को लेकर नई पॉलिसी लागू की है.

इसकी जानकारी बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर दी.

उन्होंने कहा कि हम महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच भेदभाव को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं.

जय शाह ने मैच फीस को लेकर लिए गए ऐतिहासिक फैसले का एलान

सोशल मीडिया के जरिए किया. उन्होंने दो ट्वीट किए हैं. इसमें बताया कि

बीसीसीआई महिला खिलाड़ियों के लिए वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू कर रही है.

एक नए युग में कर रहे हैं प्रवेश- जय शाह

उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है. हम महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी, क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20I के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे. जय हिंद’’

अभी महिला खिलाड़ियों को ये मिल रही है मैच फीस

अगर महिला खिलाड़ियों की अभी मिल रही मैच फीस की बात करें तो यह औसतन 20 हजार रुपये हैं. यह सीनियर महिला टीम की फीस है, जो कि पुरुष क्रिकेट में अंडर-19 के खिलाड़ियों के बराबर है. जबकि सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी हर रोज करीब 60 हजार रुपये की कमाई करते हैं. लिहाजा महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच फीस का भारी अंतर था. इसे अब खत्म कर दिया गया है.

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...