Dhanbad : यज्ञ में आस्था की आड़ में चोरी, 6 लाख की चेन लूटते रंगेहाथ पकड़ाई महिलाएं…

Dhanbad : धनबाद के झरिया स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र में चल रहे श्री श्री पंचदेव मंदिर के 9 दिवसीय यज्ञ महोत्सव के दौरान कलश यात्रा में भारी भीड़ का फायदा उठाकर लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की छिनतई की गई। हालांकि यज्ञ में शामिल सतर्क महिलाओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा काला धब्बा-बाबूलाल मरांडी 

Dhanbad : कलश यात्रा की आड़ में छिनतई
Dhanbad : कलश यात्रा की आड़ में छिनतई

घटना नुनुडीह एनबीसी कॉलोनी में हुई, जहां कलश यात्रा के दौरान समिति की ओर से शरबत वितरण किया जा रहा था। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उषा देवी, सुचेता नारायण, बिंदु देवी, राज मुनि देवी और शांति देवी सहित कुल 6 महिलाओं के सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिए गए।

Dhanbad : जानकारी देती महिला
Dhanbad : जानकारी देती महिला

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : मालपहाड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1148 पीस अवैध जिलेटिन बरामद… 

Dhanbad : 6 संदिग्ध महिलाएं धराईं, हुई जमकर धुनाई

घटना के तुरंत बाद भागने की कोशिश कर रहीं छह संदिग्ध महिलाओं को यज्ञ में शामिल महिलाओं ने धर दबोचा। उन्हें श्री श्री पंचदेव मंदिर समिति कार्यालय में बंद कर जमकर धुनाई भी कर दी गई। इसके बाद सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह को सूचना दी गई। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़ी गई महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

Dhanbad : चोरों की पिटाई करती महिलाएं
Dhanbad : चोरों की पिटाई करती महिलाएं

ये भी पढ़ें- Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

एक पीड़िता ने बताया कि “मैं शरबत ले रही थी तभी मेरी एक लाख रुपये की चेन खींच ली गई।” अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें—–

Ranchi Suicide : सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Jamshedpur : झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार, बांग्लादेशियों के लिए बिछा रखे हैं रेड कार्पेट-गिरिराज सिंह का बड़ा बयान… 

Ranchi Crime : रांची पुलिस के चंगुल में भाभी जी, ब्राउन शुगर रैकेट का पर्दाफाश… 

Hazaribagh : बरही में दर्दनाक हादसा: आधी रात को मौत बनकर गिरा मकान का छत, दंपति की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : दो पक्षों में भड़का जमीन विवाद, माफिया पर जमीन हड़पने का आरोप लेकर थाना पहुंचा पक्ष… 

Dhanbad Crime : घर था बंद, शातिरों ने ग्रिल काटकर कर ली 45 लाख की डकैती… 

Hazaribagh : अंधेरी रात में घर पर पड़ गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img