Advertisment

महिला दिवस पर कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात

रांची. विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर कल्पना ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं विधायक कल्पना से मिलने पहुंची महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं से अवगत कराया।

मौके पर कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने निरंतर प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा झारखंड- कल्पना सोरेन

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं को पुनः एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कल्पना सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारीशक्ति के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी विधायक कल्पना सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक अमित महतो भी उपस्थित थे।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...